Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWPL Mumbai Indians Aim for Revenge Against Delhi Capitals

खेल : क्रिकेट - मुंबई की नजरें दिल्ली से हिसाब चुकता करने पर

डब्ल्यूपीएल मुंबई की नजरें दिल्ली से हिसाब चुकता करने पर 04 मैच में तीन

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 Feb 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - मुंबई की नजरें दिल्ली से हिसाब चुकता करने पर

डब्ल्यूपीएल मुंबई की नजरें दिल्ली से हिसाब चुकता करने पर

04 मैच में तीन जीत से छह अंक लेकर मुंबई शीर्ष पर है

05 मैच में दिल्ली के भी छह अंक, पर टीम दूसरे स्थान पर

प्रसारण : शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर

बेंगलुरु, एजेंसी। पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले में उसकी नजरें पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने और जीत का क्रम जारी रखने पर टिकी होंगी।

नजर जीत के चौके पर : अब तक चार मैच में सिर्फ दिल्ली की टीम मुंबई को हराने में सफल रही। अब जब हरनमप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम मैदान पर उतरेगी तो इस हार का बदला चुकता करना चाहेगी। दिल्ली से हार के बाद से मुंबई ने लगातार तीन मैच जीते हैं। अब उसकी नजर जीत का चौका जड़ने पर होगी।

मुंबई की ताकत उसकी दमदार बल्लेबाजी है। टीम में शामिल इंग्लैंड की बल्लेबाज नेट शिवर ब्रंट ने चार मैच में 254 रन बनाए हैं जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। कप्तान हरमनप्रीत भी अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैच में एक अर्धशतक जड़ा है। हेली मैथ्यूज की फॉर्म में वापसी अच्छी खबर है। वेस्टइंडीज की सलामी बल्लेबाज ने यूपी वॉरियर्स पर मुंबई की आठ विकेट की जीत में 50 गेंद में 59 रन बनाए।

फिर भी चिंता : यस्तिका भाटिया शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं जो चिंता का विषय है। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर भी मध्य क्रम में रन बनाने के लिए बेताब होंगी। ब्रंट सिर्फ बल्ले से ही योगदान नहीं दे रही हैं बल्कि उन्होंने पिछले मैच में तीन विकेट चटकाए। शबनीम इस्माइल ने भी नई गेंद से प्रभावी प्रदर्शन किया है जबकि टीम बीच के ओवरों में अमनजोत कौर, मैथ्यूज और केर की ऑलराउंड क्षमताओं पर निर्भर करेगी।

दूसरी ओर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल दिल्ली पिछले मैच में गुजरात जाइंट्स पर जीत से बढ़े आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। बल्लेबाजी क्रम में शेफाली वर्मा (44) और जेस जोनासेन (नाबाद 61) ने फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है।

हालांकि कप्तान मेग लैनिंग शीर्ष क्रम में संघर्ष कर रही हैं। जेमिमा रोड्रिग्स और अनाबेल सदरलैंड ने मध्य क्रम में कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं लेकिन टीम को बल्लेबाजों से ज्यादा उम्मीद होगी। शिखा पांडे, मारिजाने कैप, युवा टिटास साधु, सदरलैंड और मीनु मनी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें