खेल : महिला हॉकी : ओडिशा, मणिपुर और हरियाणा ने जीत दर्ज की
महिला हॉकी : ओडिशा, मणिपुर और हरियाणा ने जीत दर्ज की रांची। राष्ट्रीय महिला

महिला हॉकी : ओडिशा, मणिपुर और हरियाणा ने जीत दर्ज की रांची। राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-2025 के अंतिम चरण के दूसरे दिन बुधवार को ओडिशा, मणिपुर और हरियाणा ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। ओडिशा ने पूल ए में महाराष्ट्र को 1-0 से हराया। ओडिशा की ओर से दीपिका बरवा ने (57वें) मिनट में गोल किया। पूल ए में ही अगले मैच में मणिपुर ने मध्य प्रदेश को 2-0 से मात दी। मणिपुर की ओर से पूजा रामचूरिया ने (41वें) और बेबीरानी देवी संदम ने (56वें) मिनट में टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई। दिन के तीसरे मैच में हरियाणा ने मिजोरम को 2-1 से पराजित किया। हरियाणा की सावी (44वें) और शशि खासा (59वें) ने गोल किए। मिजोरम की वनलालरन्हिलुई ने (57वें) मिनट में सांत्वना गोल किया। यह हरियाणा की दूसरी जीत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।