Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWhatsApp Experiences Major Outage in India Users Report Issues Sending Messages

भारत में व्हाट्सऐप डाउन, मैसेज भेजना मुश्किल

नई दिल्ली में मेटा के व्हाट्सऐप ऐप में शनिवार शाम को खराबी आई, जिससे लोगों ने संदेश भेजने में समस्याओं का सामना किया। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे 460 से अधिक शिकायतें आईं। हालांकि,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 April 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
भारत में व्हाट्सऐप डाउन, मैसेज भेजना मुश्किल

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा का मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप शनिवार शाम को भारत में डाउन हो गया। लोगों ने एक्स पर परेशानी साझा करते हुए ये जानकारी दी। कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई थी। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे ऐप में 460 से अधिक दिक्कतें रिपोर्ट की गईं। इसमें से 81 फीसदी दिक्कते संदेश भेजने से जुड़ी थीं। एक्स पर पोस्ट में लोगों ने कहा कि ऐप में दिक्कत के कारण मैसेज भेजने में दिक्कत हुई। स्टेटस लगाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि व्हाट्सऐप ने इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया। मालूम हो कि इससे पहले 28 फरवरी को भी व्हाट्सऐप डाउन हो गया था। इस दौरान भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मालूम हो कि भारत में 53 करोड़ जबकि दुनियाभर में तीन अरब से अधिक लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं।

..........

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें