Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWayanad Landslide Victims Protest Delayed Rehabilitation Amid Tension with Police

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के प्रदर्शन को रोकने पर बवाल

केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों ने पुनर्वास में देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई जब पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। पीड़ितों ने अनशन करने की घोषणा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 02:10 PM
share Share
Follow Us on
वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के प्रदर्शन को रोकने पर बवाल

वायनाड, एजेंसी। केरल में वायनाड भूस्खलन पीड़ितों ने पुनर्वास में देरी को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच जुलूस को पुलिस द्वारा रोके जाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

प्रदर्शनकारियों द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अस्थायी झोपड़ियों के निर्माण के बाद सुबह नौ बजे प्रदर्शन शुरू हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चूरलमाला के बेली ब्रिज तक जुलूस निकाला जिसे पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने भूस्खलन प्रभावित इलाके में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को वायनाड जिला कलेक्टरेट के सामने अनशन करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार से शीघ्र पुनर्वास और उन्हें प्रदान की गई 2178 वर्ग फीट भूमि के अतिरिक्त एक व्यापक राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्र में 30 जुलाई 2024 को हुए भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। इस आपदा ने इन दोनों क्षेत्रों को लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें