Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीVice President Dhankhar Invites Students to Parliament to Witness Transformations in Developed India

संसद आकर विकसित राष्ट्र की यात्रा देखें विद्यार्थीः धनखड़

दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में ‘विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित कार्यक्रम में बोले

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Aug 2024 11:43 AM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विकसित भारत की यात्रा के दौरान हो रहे परिवर्तनों को देखने के लिए विद्यार्थियों को संसद में आने का निमंत्रण दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज में ‘विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत के विकास में महिलाओं का परिवर्तनकारी योगदान रहा है। शिक्षा उस ताले की चाबी है, जिसके माध्यम से प्रगति के द्वार खुलते हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महात्मा गांधी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं तो आप एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं, लेकिन अगर आप एक महिला को शिक्षित करते हैं तो पूरे परिवार को शिक्षित करते हैं। वर्तमान समय को भारत के इतिहास का निर्णायक क्षण बताते हुए उन्होंने सभी लोगों का आह्वान किया कि वे राष्ट्र की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरुक करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें