Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsVeer Ahluwalia Slips to Joint 67th at Magical Kenya Open Golf Tournament
खेल : गोल्फ - कीनिया ओपन में नीचे खिसके वीर अहलावत
कीनिया ओपन में नीचे खिसके वीर अहलावत नैरोबी। भारत के वीर अहलावत ने तीसरे
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 07:06 PM

कीनिया ओपन में नीचे खिसके वीर अहलावत नैरोबी। भारत के वीर अहलावत ने तीसरे राउंड में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर 79 का स्कोर बनाया जिससे वह मैजिकल कीनिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 67वें स्थान पर खिसक गए। पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे अहलावत ने पहले दो राउंड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 70 और 72 का स्कोर बनाया था लेकिन तीसरे राउंड में वह लय बरकरार नहीं रख पाए। भारत के एक अन्य खिलाड़ी शुभंकर शर्मा कट में जगह बनाने से चूक गए थे। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के जैक्स क्रूजविज्क एक स्ट्रोक के अंतर से एकल बढ़त हासिल कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।