कोलकाता में घर से तीन महिलाएं मृत मिलीं
कोलकाता में एक ही परिवार की तीन महिलाएं अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि उनकी कलाइयां कटी हुई थीं और आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की। महिलाओं ने पहले अपने भोजन में गोलियां...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2025 05:14 PM

कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता में बुधवार को एक ही परिवार की तीन महिलाएं अपने घर के अंदर मृत पाई गईं। पुलिस ने बताया कि उनकी कलाइयां कटी हुई थीं।
अधिकारी ने कहा, पुलिस ने आशंका जताई है कि तीनों महिलाओं ने आत्महत्या की है। यह पाया गया कि महिलाओं ने पहले अपने भोजन में कुछ गोलियां मिलाकर खाईं और फिर अपनी कलाई काट ली। गोलियों को जांच के लिए भेज दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।