दुनिया के कई देशों में दिखा साल का पहला सूर्यग्रहण
दुनिया के कई देशों ने शनिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण देखा। यह अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका, आईसलैंड, ग्रीनलैंड, यूरोप और उत्तरी एशिया में देखा गया। भारत में इसे नहीं देखा गया, और भारतीय समय...

03 घंटे 53 मिनट तक रहा सूर्यग्रहण 06 बजकर 14 मिनट पर सूर्य ग्रहण समाप्त
लंदन, एजेंसी। दुनिया के कई देशों ने शनिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण देखा। जानकारी के अनुसार सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका, आईसलैंड, ग्रीनलैंड, यूरोप और उत्तरी एशिया में देखा गया। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं देखा गया। भारतीय समय के अनुसार 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू हुआ था जो शाम छह बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो गया था। अनुमान है कि सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब तीन घंटे 53 मिनट थी। तीन घंटे के समय में सूर्य की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। लोगों ने सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण की कई तस्वीरें साझा की हैं।
.......
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।