फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 34 वर्षीय महिला से फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी व बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता अनुसूचित जाति से...

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे में फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला से कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अन्य महिला, उसके पति और उसकी बेटी को भी पीड़िता को धमकाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
अधिकारियों ने बताया, पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित है और ठाणे शहर के माझीवाडा क्षेत्र की निवासी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पीड़िता से करीब तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने फिल्म उद्योग के ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से संपर्क होने का दावा किया था। इस महिला ने पीड़िता को बड़ी अभिनेत्री बनाने का वादा किया और उसे सिंगापुर ले गई जहां उसने पीड़िता को एक व्यक्ति से मिलवाया। इसके बाद उस व्यक्ति ने पीड़िता को सिंगापुर स्थित अपने घर बुलाकर उसे एक पेय पदार्थ पिलाया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मुंबई और अन्य स्थानों के होटलों में भी उसने उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।