Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTerror Attack in Pahalgam Claims Life of Surat Resident on His Birthday

पहलगाम पैकेज ::: (परिजनों की नजर से खौफनाक मंजर गुजरात से)

जिंदा होते तो आज शैलेशभाई हिम्मतभाई कलाथिया का जन्मदिन होता। वह कश्मीर में पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा पर थे, जब आतंकी हमले में उनकी जान चली गई। परिवार ने प्रधानमंत्री से आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 23 April 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
पहलगाम पैकेज :::  (परिजनों की नजर से खौफनाक मंजर गुजरात से)

जिंदा होते तो आज मनाते जन्मदिन पहलगाम आतंकी हमले में सूरत के रहने वाले शैलेशभाई हिम्मतभाई कलाथिया की भी जान चली गई। वह 13 अप्रैल को पांच दिन की यात्रा पर पत्नी व दो बच्चों के साथ कश्मीर गए थे। शैलेश के रिश्ते के भाई नरेश भाई कलाथिया ने बताया कि आज (बुधवार को) उनका जन्म दिन था। मंगलवार को दुखद हादसा न होता तो आज वह अपना जन्मदिन मना रहे होते। उन्होंने बताया कि वह चार बहनों के इकलौते भाई थे। परिवार ने प्रधानमंत्री से एक बार में आतंक का सफाया करने की मांग की है।

पिता को गोली लगने के बाद अब हालत में सुधार

भावनगर के विनोद भाई दाभी भावनगर के ही 20 अन्य लोगों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। जिस समय आतंकी हमला हुआ तब विनोद भाई भी आतंकियों की गोलियां का शिकार हो गए। उनकी बेटी शीतल बेन ने बताया कि उनके माता-पिता कश्मीर घूमने गए थे जहां उनके पिता का गोली लगने के बाद अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें