अन्नामलाई बोले, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं
कोयंबटूर में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि वह अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं और पार्टी का भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हैं। उन्होंने एआईएडीएमके के साथ संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करने से मना...

- कोयंबटूर में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने रखी अपनी राय - 2026 के चुनावों से पहले एआईएडीएमके के साथ भाजपा कर सकती है गठबंधन
कोयंबटूर, एजेंसी।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि वह राज्य इकाई प्रमुख पद की दौड़ में नहीं हैं। उनके मुताबिक, पार्टी में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा या प्रतिस्पर्धा की गुंजाइश नहीं है। इसलिए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है। अन्नामलाई ने यह टिप्पणी तब की, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।
उन्होंने तमिलनाडु राज्य अध्यक्ष पद के लिए खुद को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कोयंबटूर में मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा, मैं चाहता हूं कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल हो। इस पार्टी के विकास के लिए कई लोगों ने अपना जीवन दिया है।
एआईएडीएमके मामले पर टिप्पणी से इनकार
इस दौरान, जब उनसे पूछा गया कि भाजपा 2026 के राज्य चुनावों से पहले एआईएडीएमके के साथ गठबंधन पर विचार कर रही है और एक धड़ा उन्हें राज्य इकाई अध्यक्ष पद से हटाना चाहता है। इस मामले पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। दरअसल, एआईएडीएमके ने आरोप लगाया था कि अन्नामलाई ने प्रतिष्ठित विचारक और दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता सहित कई नेताओं को निशाना बनाया था।
नेतृत्व परिवर्तन से मिलेगा फायदा
अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल न होने के कारण के बारे में पूछे जाने पर अन्नामलाई ने कहा कि राज्य इकाई के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होता है और अन्य पार्टियों की तरह शीर्ष पद के लिए कोई प्रतिस्पर्धा या होड़ नहीं होती। उन्होंने कहा, जहां तक मेरा सवाल है, भाजपा को आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। हम नए अध्यक्ष के चुनाव के समय इस पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही हो सकता है। अन्नामलाई ने कहा, नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा की जातिगत अपील बढ़ सकती है। पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उनका काम जारी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए राजनीति में आए हैं और इस मामले में कोई समझौता नहीं होगा। पार्टी द्वारा सौंपा गया काम करूंगा और मेरे लिए कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि 2026 का चुनाव लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।