पड़ोसी की बिल्ली को भोजन देने पर जुर्माना
स्विट्जरलैंड में एक 68 वर्षीय महिला को अपने पड़ोसी की बिल्ली को 10 महीने तक खाना देने के लिए जुर्माना लगाया गया। बिल्ली ने महिला के घर रहना शुरू कर दिया और अपने असली मालिक के पास नहीं गई। पड़ोसी की...

ज्यूरिख, एजेंसी। स्विट्जरलैंड में एक 68 वर्षीय महिला को अपने पड़ोसी की पालतू बिल्ली को बार-बार भोजन देना महंगा पड़ गया। प्रशासन ने इस मामले में महिला पर जुर्माना लगा दिया। महिला पर आरोप है कि वह लगातार 10 महीनों तक ‘लियो नाम की बिल्ली को खाना खिलाती रही, जिससे बिल्ली ने अपने असली मालिक के पास जाना ही छोड़ दिया। बिल्ली महिला के घर ही रहने लगी और बुलाने पर भी अपने मालिक के घर नहीं गई। पड़ोसी की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने इसे गलत मानते हुए महिला पर करीब 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस फैसले ने स्विट्जरलैंड में पालतू जानवरों के मालिकाना हक को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।