Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSP MP Ram Gopal Yadav Blames BJP for Nagpur Violence Opposition Unites in Parliament

भाजपा जो चाहती है, वही हो रहा है : राम गोपाल यादव

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने नागपुर हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा के अनुसार घटनाएँ हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने फिल्म छावा को हिंसा का कारण बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 March 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा जो चाहती है, वही हो रहा है : राम गोपाल यादव

नई दिल्ली, एजेंसी सपा सांसद राम गोपाल यादव ने नागपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा जो चाहती है, वही हो रहा है। इस घटना को लेकर मंगलवार को संसद में विपक्षी नेताओं ने मीडिया के सामने भाजपा पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि फिल्म छावा ने लोगों की भावनाएं भड़काईं। कहा कि औरंगजेब की कब्र को लेकर मांग उठ रही है। आंदोलन चल रहा है। कब्र 500 साल से वहां है, लेकिन छावा देखने के बाद लोगों में गुस्सा है। इसी वजह से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हिंसा एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। भाजपा लंबे समय से नागपुर और पूरे महाराष्ट्र में नफरत फैलाने की कोशिश कर रही थी। प्रकरण को लेकर महाराष्ट्र विधान परिषद में भी पक्ष विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें