संसद सत्र: सोनिया और पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा सांसद पप्पू यादव के खिलाफ राष्ट्रपति के अपमान के आरोप में विशेषाधिकार हनन के नोटिस दिए हैं। भाजपा के 40 सांसदों ने इन नोटिस पर...

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर दोनों नेताओं की टिप्पणी का मामला - राज्यसभा में सोनिया गांधी और लोकसभा में पप्पू यादव के खिलाफ नोटिस
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस दिए हैं। दोनों नेताओं पर राष्ट्रपति के अपमान के आरोप हैं। भाजपा के 40 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।
राज्यसभा के सभापति को दिए गए विशेषाधिकार हनन के पत्र में भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा है कि गहरी चिंता के साथ इस बयान को उजागर करते हैं। यह हमारे देश के सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकार, भारत के राष्ट्रपति के कद और गरिमा को अपमानित करता प्रतीत होता है। ऐसी टिप्पणियां न सिर्फ राष्ट्रपति दफ्तर की गरिमा को कमजोर करती है, बल्कि संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं की पवित्रता का भी उल्लंघन करती हैं। भाजपा सांसदों ने कहा है कि राष्ट्रपति के खिलाफ सोनिया गांधी को उनके बयान के लिए किसी भी प्रकार से संसदीय विशेषाधिकारों का लाभ नहीं मिल सकता।
एक अन्य नोटिस भाजपा सांसदों ने लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दिया है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में राजा राम पाल बनाम माननीय अध्यक्ष लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया गया है। मालूम हो कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद सोनिया गांधी ने इस पर अपनी टिप्पणी दी थी। पप्पू यादव ने भी राष्ट्रपति को लेकर टिप्पणी की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।