Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSignificant Increase in Donations at Vaishno Devi Temple Post-COVID

वैष्णो देवी मंदिर को एक वर्ष में मिला 172 करोड़ का दान

कोरोना काल के बाद माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ावे में भारी वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में दान 171.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि 2020-21 में यह केवल 63.85 करोड़ रुपये था। सोने का चढ़ावा 9...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 March 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
वैष्णो देवी मंदिर को एक वर्ष में मिला 172 करोड़ का दान

- कोरोना काल के बाद गत पांच वर्षों में चढ़ावे में भारी वृद्धि जम्मू, एजेंसी।

माता वैष्णो देवी मंदिर को तीर्थयात्रियों से वित्त वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में 171.90 करोड़ रुपये का दान मिला है, जो 2020-21 में 63.85 करोड़ रुपये था। इसी अवधि के दौरान मंदिर में सोने का चढ़ावा भी नौ किलोग्राम से बढ़कर करीब 28 किलोग्राम और चांदी का चढ़ावा 753 किलोग्राम से बढ़कर 3,425 किलोग्राम हो गया।

श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आरटीआई के तहत यह जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में 166.68 करोड़, 2022-23 में 223.12 करोड़ और 2023-24 में 231.50 करोड़ रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए। बताया कि कोविड काल में वहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। बताया कि 2020 में केवल 17.20 लाख तीर्थयात्रियों ने मंदिर का दौरा किया था, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1.01 करोड़ पहुंच गई, जिससे चढ़ावे में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई।

सोना चढ़ा

2020-21 09 किलोग्राम

2021-22 26 किलोग्राम

2022-23 33 किलोग्राम

2023-24 23 किलोग्राम

2024-25 28 किलोग्राम

चांदी चढ़ी

2020-21 754 किलोग्राम

2021-22 2401 किलोग्राम

2022-23 3757 किलोग्राम

2023-24 4072 किलोग्राम

2024-25 3425 किलोग्राम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।