Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsShubman Gill Fined for Slow Over Rate in IPL Match Against Delhi Capitals

खेल : क्रिकेट - धीमे ओवर रेट के लिए गिल पर जुर्माना

धीमे ओवर रेट के लिए गिल पर जुर्माना अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 April 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - धीमे ओवर रेट के लिए गिल पर जुर्माना

धीमे ओवर रेट के लिए गिल पर जुर्माना अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमान गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार के मुकाबले में धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के बयान में कहा गया है, शुभमान गिल पर आईपीएल की आचार संहिता के तहत धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह इस सत्र में उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने जोस बटलर (97 नाबाद) और शरफेन रदरफोर्ड (43) के बीच 119 रन की रिकॉर्ड साझीदारी से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को सात विकेट से हराया। इस जीत से गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें