Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSatyendar Jain Files Defamation Suit Against BJP MP Bansuri Swaraj in Delhi Court

सांसद बांसुरी के खिलाफ 14 जुलाई तक टली सिविल मानहानि की सुनवाई

- आप नेता सत्येंद्र जैन ने दायर की थी शिकायत नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
सांसद बांसुरी के खिलाफ 14 जुलाई तक टली सिविल मानहानि की सुनवाई

- आप नेता सत्येंद्र जैन ने दायर की थी शिकायत नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।

रोहिणी जिला अदालत ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ आप नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर की गई दीवानी (सिविल) मानहानि की शिकायत पर सुनवाई को स्थगित कर दिया। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नैना गुप्ता के अनुपस्थित रहने की वजह से सुनवाई टाल दी गई। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।

जैन ने आरोप लगाया था कि पांच अक्टूबर, 2023 को बांसुरी ने एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नैना गुप्ता ने बांसुरी और अन्य के खिलाफ 11 दिसंबर, 2024 को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सत्येंद्र ने टीवी चैनल को संबंधित सामग्री हटाने और आगे बयान देने से रोकने की प्रार्थना की है। जैन ने एक रुपये के हर्जाने का दावा किया। बता दें कि जैन ने बांसुरी के खिलाफ राउज एवेन्यू अदालत में आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी, जिसपर अदालत ने 20 फरवरी को संज्ञान लेने से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें