Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीSatyagrah Organized at Jantar Mantar Demanding Justice for Vandalism of Sarv Seva Sangh premises in Varanasi

सर्व सेवा संघ परिसर के ध्वस्तीकरण की जांच हो: चंदन

वाराणसी में सर्व सेवा संघ परिसर के ध्वस्तीकरण के एक वर्ष पूरे होने पर जंतर मंतर पर सत्याग्रह आयोजित, जांच की मांग, न्यायिक समिति की मांग, संकल्प सत्याग्रह, विनोबा जयंती से सौ दिन का सत्याग्रह आयोजित...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 5 Aug 2024 04:37 PM
share Share

नई दिल्ली। वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर के ध्वस्तीकरण के एक वर्ष होने पर जंतर मंतर पर ध्यानाकर्षण सत्याग्रह का आयोजन सोमवार को किया गया। राजनेताओं, बुद्धिजीवियों, गांधीवादियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की। आयोजकों ने राष्ट्रपति को लिखे ज्ञापन में विशेष न्यायिक समिति गठित करने और दोषियों को दंडित करने की मांग की। तोड़फोड़ की क्षतिपूर्ति करने और इसके साथ परिसर के पुन:संचालन की मांग की गई। यह परिसर आचार्य विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित किया गया था। सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल ने बताया कि सरकार के इस अन्याय के खिलाफ 22 जुलाई से 12 अगस्त तक पूरे देश में संकल्प सत्याग्रह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विनोबा जयंती(11 सितंबर) से सौ दिन का सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। यूपी के सभी जिला सर्वोदय मंडल और जनसंगठनों से भागीदारी की अपील की गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, धर्मवीर गांधी, सुधाकर सिंह, रामजीलाल सुमन, पूर्व एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार, रामधीरज, शेख हुसैन,अरविंद कुशवाहा, अरविंद अंजुम, डॉ विश्वजीत, सवाई सिंह और सत्येंद्र सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें