Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRussia Defeats India 2-0 in Pink Ladies Cup Football Match

खेल : फुटबॉल - पिंक लेडीज कप में रूस ने भारत को हराया

पिंक लेडीज कप में रूस ने भारत को हराया शारजाह (यूएई)। भारत की सीनियर

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 Feb 2025 03:56 PM
share Share
Follow Us on
खेल : फुटबॉल - पिंक लेडीज कप में रूस ने भारत को हराया

पिंक लेडीज कप में रूस ने भारत को हराया शारजाह (यूएई)। भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम को पिंक लेडीज कप के अपने दूसरे मुकाबले में रूस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अल हमरिया स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मुकाबले में रूस ने भारत को 2-0 से हराया। पहले हॉफ में ग्लेफिरा झुकोवा ने 25वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हॉफ में वेलेंटिना स्मिरनोवा ने 92वें मिनट में दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार को कोरिया गणराज्य से होगा। भारत ने मैत्री प्रतियोगिता के अपने शुरुआती मैच में जॉर्डन को 2-0 से हराया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें