Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीRupee Gains 2 Paise Against US Dollar Amid Positive Domestic Markets

रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 9 Aug 2024 12:29 PM
share Share

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में तेजी से रुपये में मामूली बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83.96 और 83.88 प्रति डॉलर के निचले व उच्च दायरे में कारोबार किया। अंत में यह 83.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें