Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsReliance Industries Ranks Second in FutureBrand Index 2024 Surpassing Apple and Nike

रिलायंस दूसरे पायदान पर; एप्पल, नाइकी को पीछे छोड़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2024 के फ्यूचरब्रांड इंडेक्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कंपनी ने एप्पल और नाइकी जैसे बड़े ब्रांड को पीछे छोड़ते हुए 11 स्थान की छलांग लगाई है। पिछले साल रिलायंस 13वें स्थान...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
रिलायंस दूसरे पायदान पर; एप्पल, नाइकी को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज फ्यूचरब्रांड इंडेक्स की 2024 की वैश्विक सूची में दूसरे स्थान पर है। कंपनी ने इस मामले में एप्पल और नाइकी जैसे बड़े ब्रांड को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग उन ब्रांड को सामने लाती है जो बाजार में हो रहे बदलाव से आगे रहते हुए, ब्रांड उद्देश्य और अनुभव दोनों को पूरा करने के लिए लगातार रणनीति तैयार करते हैं और उसे अमल में लाते हैं। रिलायंस ने 11 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। पिछले साल कंपनी 13वें स्थान पर थी। रैंकिंग में रिलायंस अब एप्पल, नाइकी, वॉल्ट डिजनी, नेटफ्लिक्स, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और टोयोटा जैसे ब्रांड से आगे है। सूची में सैमसंग पहले स्थान पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें