Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीRecord Number of People Leaving New Zealand Amid Economic Struggles

रिपोर्ट : बेरोजगारी-महंगाई के कारण न्यूजीलैंड छोड़ रहे लोग

वेलिंगटन, एजेंसी। बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती ब्याज दर और कमजोर आर्थिक विकास के कारण रिकॉर्ड संख्या में लोग न्यूजीलैंड छोड़ रहे हैं। इस साल जून के अंत तक 1,31,200 लोग न्यूजीलैंड छोड़ चुके हैं, जिसमें से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 Aug 2024 03:34 PM
share Share

वेलिंगटन, एजेंसी। बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती ब्याज दर और आर्थिक विकास कमजोर होने के कारण रिकॉर्ड संख्या में लोग न्यूजीलैंड छोड़ रहे हैं। न्यूजीलैंड की सरकारी संस्था ‘स्टेटिसटिक्स न्यूजीलैंड द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल जून के अंत तक 1,31,200 लोग न्यूजीलैंड छोड़ चुके हैं, जो रिकॉर्ड है। डाटा से पता चलता है कि देश छोड़ने वाले 80,174 लोग न्यूजीलैंड के ही नागरिक हैं। कोरोना महामारी से पहले यह संख्या इसके आधी थी। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस रुख से न्यूजीलैंड जाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों की संख्या में भी कमी आ सकती है।

अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, न्यूजीलैंड छोड़ने वाले एक तिहाई लोग ऑस्ट्रेलिया गए हैं और वहीं बसने की इच्छा भी रखते हैं। उन्होंने कहा, 53 लाख की आबादी वाले इस देश में नौकरियों के अवसर घटे हैं, जीवन यापन की लागत बढ़ी है और उच्च ब्याज दरें लोगों को कड़े कदम उठाने को मजबूर कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के लोग नए अवसर ढूंढ़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के अलावा ब्रिटेन और अन्य देशों का भी रुख कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें