मौसम- राजधानी में दर्ज किया गया इस मौसम का सबसे गर्म दिन
- रिज में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी

- रिज में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता
राजधानी में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे अधिक तापमान है। राजधानी के रिज इलाके में पारा 40.4 डिग्री सेल्सयस पहुंच गया। सफदरजंग सहित कुछ अन्य जगहों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सयस कम दर्ज किया गया।
गुरुवार को तापमान अधिक होने से लोग सार्वजनिक स्थलों पर कम दिखाई दिए। राजधानी में गुरुवार को नमी का अधिकतम स्तर 74 फीसदी तथा न्यूनतम स्तर 15 फीसदी दर्ज किया गया। इससे पहले 26 मार्च को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार के मौसम के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ रहेगा और 10 से 20 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
कुछ दिन में 40 पार कर सकता है पारा
राजधानी में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। मौसम विभाग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
पिछले 9 दिनों में तापमान का हाल
26 मार्च---38.9 डिग्री सेल्सियस
27 मार्च---36.4 डिग्री सेल्सियस
28 मार्च---32.3 डिग्री सेल्सियस
29 मार्च--29.6 डिग्री सेल्सियस
30 मार्च-- 32.4 डिग्री सेल्सियस
31 मार्च--33 डिग्री सेल्सियस
1 अप्रैल--34.5 डिग्री सेल्सियस
2 अप्रैल--36.4 डिग्री सेल्सियस
3 अप्रैल--39 डिग्री सेल्सियस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।