दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान में दिया
दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी वसीयत में 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का अधिकांश हिस्सा परोपकार को समर्पित किया है। उन्होंने 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अपनी सौतेली बहनों और कर्मचारियों में बांटी।...

- 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी गई - 800 करोड़ की संपत्ति का हिस्सा बहनों और कर्मचारी में बांटा
- 9 अक्तूबर, 2024 को हो गया था उद्योगपति का निधन
रतन टाटा ने
मुंबई, एजेंसी।
देश के जाने-माने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी वसीयत का अधिकांश हिस्सा परोपकार को समर्पित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा ने 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में दे दिया है। उनकी जायदाद में टाटा संस के शेयर भी शामिल हैं। उद्योगपति का पिछले साल 9 अक्तूबर को निधन हो गया था। संपत्ति में धर्मार्थ कार्यों के साथ-साथ परिवार, दोस्तों, कर्मचारियों और प्यारे पालतू जानवरों को भी शामिल किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत उद्योगपति ने अपने जीवनभर की कमाई में से 3800 करोड़ की विशाल राशि रतन टाटा एंडोमेंट फाउडेंशन और रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट को दान कर दी है। इस पैसा का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, पशु कल्याण और नवाचार जैसे क्षेत्रों में होगा। इसके अलावा, 800 करोड़ रुपये की संपत्ति का एक तिहाई हिस्सा सौतेली बहनें शिरीन और डिआना के अलावा कर्मचारी मोहिनी दत्ता को भी दिया है। वहीं अपना जुहू बंगला भाई जिमी टाटा को सौंपा है, जबकि तीन बंदूकें और अलीबाग की संपत्ति दोस्त मेहली मिस्री को दीं।
पालतू जानवरों को भी हक
रतन टाटा ने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए 12 लाख रुपये अलग रखे हैं। इससे एक ट्रस्ट बनाया जाएगा और हम तीन महीने पर उन्हें 30 हजार रुपये मिलते रहेंगे। वहीं उनके सहायक शांतनु नायडू और पड़ोसी जेक के लिए लोन माफ कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।