Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRanji Trophy Rohit Sharma Rishabh Pant Fail Again as Ravindra Jadeja Shines with 12 Wickets

खेल : रोहित, पंत और यशस्वी फिर फेल, जडेजा की फिरकी चली

रणजी का रण मुंबई, एजेंसी। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल शुक्रवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 24 Jan 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
खेल : रोहित, पंत और यशस्वी फिर फेल, जडेजा की फिरकी चली

रणजी का रण मुंबई, एजेंसी। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल शुक्रवार को दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। रणजी ट्रॉफी में बल्ले से इनकी नाकामी का खामियाजा इनकी टीमों मुंबई और दिल्ली को भुगतना पड़ा। हालांकि रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी को जादू दिखाते हुए लगातार दूसरी पारी में सात विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुछ 12 विकेट चटकाए इससे सौराष्ट्र ने दूसरे ही दिन दिल्ली को दस विकेट से धो दिया।

पहली पारी में एक रन बनाने वाले पंत ने दूसरी पारी में 26 गेंदों में 17 रन बनाए। वह पहली पारी में बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। दूसरी में जडेजा ने उन्हें पहली स्लिप में शेल्डन जैकसन के हाथों लपकवाया। पंत के अलावा कप्तान आयुष बडोनी (44) और अर्पित राणा (12) दोहरे अंक तक पहुंचे। पहली पारी में 188 रन बनाने वाली दिल्ली दूसरी में 94 रन पर सिमट गई। सौराष्ट्र को 12 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 3.1 ओवर में 15 रन बनाकर हासिल कर लिया। टीम ने पहली पारी में 271 रन बनाए थे। जडेजा ने 38 रन भी बनाए। मैच 150 ओवर के करीब ही खत्म हो गया। इस हार के साथ ही दिल्ली टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उसे अंतिम मुकाबला रेलवे के खिलाफ 30 को घरेलू मैदान पर खेलना है।

शार्दुल ने शतक से मुंबई को संभाला

मुंबई के लिए रोहित (28) और यशस्वी (26) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दोनों ने दो ओवर के अंदर अपने विकेट गंवा दिए। नतीजा एक समय मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ एक समय 101 रन पर सात विकेट गंवाकर संकट में थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे (16), श्रेयस अय्यर (17) और शिवम दुवे (0) ने भी दूसरी पारी में निराश किया। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले शार्दुल ठाकुर (113) ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को फिर संकट से उबारा। वह तनुष कोटियान (58) के साथ आठवें विकेट के लिए अटूट 123 रन जोड़ चुके हैं। इससे मुंबई ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 274 रन बनाकर 188 रन की बढ़त बना ली है। मुंबई के 120 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 206 रन बनाए थे।

स्मरण का दोहरा सैकड़ा

उधर, बेंगलूरु में रविचंद्रन स्मरण के दोहरे शतक से कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ 475 रन बनाए। 21 साल के स्मरण ने 277 गेंद की पारी में 25 चौकों और तीन छक्कों से 203 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 40 तक नहीं पहुंचा। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। शुभमान गिल सात बनाकर क्रीज पर थे। जस्सिंदर सिंह को अभी खाता खोलना है। टीम पहली पारी में 55 रन पर लुढ़क गई थी। पंजाब की टीम अब भी 396 रन से पीछे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें