खेल : क्रिकेट - शार्दुल, रहाणे के दम पर मुंबई का शिकंजा, सूर्या भी फॉर्म में लौटे
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में, मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ 292 रन की बढ़त बना ली है। शार्दुल ठाकुर ने 58 रन देकर छह विकेट लिए और रहाणे ने 88 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने भी 70 रन बनाकर...

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 42 बार की चैंपियन टीम मजबूत स्थिति में, अब तक 292 रन की बढ़त मिली शार्दुल, रहाणे के दम पर मुंबई का शिकंजा, सूर्या भी फॉर्म में लौटे
14 पारियों के बाद, सभी प्रारूप में, सूर्य कुमार ने अर्धशतक लगाया
10 पिछली पारियों में इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 20 रन था
कोलकाता, एजेंसी। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (58 रन, छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे (नाबाद 88) की कप्तानी पारी और भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (70 रन) ने मुंबई को रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
शतकीय साझेदारी : सूर्या ने दूसरी पारी में फॉर्म में वापसी करते हुए कप्तान के साथ 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी। इससे गत चैंपियन मुंबई ने मैच के तीसरे दिन सोमवार को हरियाणा पर शिकंजा कस दिया। शार्दुल की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने हरियाणा को पहली पारी में 301 रन पर आउट करके 14 रन की बढ़त हासिल कर ली।
42 बार के चैंपियन मुंबई ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 278 रन बना लिए थे। इस तरह से उसकी कुल बढ़त 292 रन की हो गई है।
रहाणे ने हमेशा की तरह धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने अभी तक 142 गेंद का सामना करके 10 चौके लगाए हैं। कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार ने 86 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।
टीम को संभाला : इन दोनों ने ऐसे समय में शतकीय साझेदारी निभाई जब मुंबई के तीन विकेट 100 रन पर निकल गए थे। मुंबई ने सलामी बल्लेबाज आकाश आनंद (10), आयुष म्हात्रे (31) और सिद्धेश लाड (43) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। अब दिन का खेल समाप्त होने के समय रहाणे के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे 30 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले हरियाणा ने पहली पारी सुबह पांच विकेट पर 263 रन से आगे बढ़ाई और केवल 38 रन के अंदर बचे पांच विकेट गंवा दिए। मुंबई के लिए शार्दुल के अलावा शम्स मुलानी और तनुष कोटियान ने दो-दो विकेट लिए।
सभी की निगाहें हालांकि सूर्यकुमार पर थीं जो इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में केवल 28 रन बना पाए थे। उन्होंने सुमित कुमार पर तीन चौके लगाकर अपने इरादे जतलाए और फिर अर्धशतक पूरा करने में देर नहीं लगाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।