Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीPunjab CM Bhagwant Mann Honors Olympic Bronze Medalist Hockey Players with Rs 1 Crore Each

खेल : कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ी सम्मानित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के आठ हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया। ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के 11 अन्य खिलाड़ियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 18 Aug 2024 01:33 PM
share Share

चंडीगढ़, एजेंसी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पंजाब के आठ हॉकी खिलाड़ियों को रविवार को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के 11 अन्य खिलाड़ियों को भी 15-15 लाख रुपये दिए गए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि राज्य और देश के लिए गौरव बढ़ाने वाले इन सभी माटी के लाल को सम्मानित किया जा रहा है। हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया था। मान ने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम का हर हॉकी मैच देखा और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने सभी को गौरवान्वित महसूस कराया है। पदक जीतना हर देशवासी के लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह की सराहना की। साथ ही कहा कि हॉकी अपने पुराने गौरव को हासिल करते हुए पुनरुद्धार की राह पर है। उन्होंने नवंबर में पंजाब के मोहाली में चार देशों का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का विचार रखा और कहा कि वह इस संबंध में भारतीय हॉकी अधिकारियों से बात करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें