Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPrime Minister Modi Remembers Pokhran Nuclear Tests on National Technology Day

भारत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की याद की। उन्होंने कहा कि भारत तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक नेता बन रहा है। 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 May 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
भारत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा :  मोदी

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं में एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई, 1998 की महत्वपूर्ण घटनाओं की याद दिलाता है, जब भारत ने ऑपरेशन शक्ति के तहत सफल परमाणु परीक्षण किए और स्वदेशी रूप से विकसित हंसा-3 विमान की पहली उड़ान देखी। इन उपलब्धियों के सम्मान में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हमारे वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और कृतज्ञता व्यक्त करने और 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का दिन है।

प्रधानमंत्री ने विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें