Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPresident Droupadi Murmu Appoints Justice Surya Kant as Executive Chairman of NALSA

जस्टिस सूर्यकांत नालसा के अध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 14 मई से प्रभावी होगी। नालसा का उद्देश्य सभी नागरिकों,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
जस्टिस सूर्यकांत नालसा के अध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। नालसा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत पूरे भारत में सभी नागरिकों, विशेषकर समाज के हाशिये पर पड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को सुलभ एवं मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के नालसा के मिशन का नेतृत्व करेंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि यह मनोनयन राष्ट्रपति द्वारा किया गया और विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नौ मई को इसकी अधिसूचना प्रकाशित की। इसमें कहा गया है कि मनोनयन 14 मई से प्रभावी होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें