Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPresident Draupadi Murmu Awards Bravery Medals to 93 Personnel on Republic Day

बहादुरी के लिए दो को कीर्ति और 14 को शौर्य चक्र मिले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस पर 93 कार्मिकों को बहादुरी पुरस्कार दिए। इसमें 2 को कीर्ति चक्र और 14 को शौर्य चक्र मिला। 11 को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 25 Jan 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
बहादुरी के लिए दो को कीर्ति और 14 को शौर्य चक्र मिले

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सेनाओं एवं अर्ध सैनिक बलों के 93 कार्मिकों को बहादुरी पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इनमें दो को कीर्ति चक्र तथा 14 को शौर्य चक्र प्रदान किए गए हैं। 11 कार्मिकों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत और 28 राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र से नवाज गया है। दिलवर खान को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा। शौर्य चक्र पाने वालों में सेना के मेजर आशीष दहिया, मेजर कुणाल, मेजर सत्येन्द्र धनकड़, कैप्टन दीपक सिंह (मरणोपरांत) सहायक कमांडेंट इशेथुंग किकोंण, सूबेदार विकास तोमर, सूबेदार मोहन राम, हवलदार रोहित कुमार डोगरा (मरणोपरांत), हवलदार प्रकाश तमांग शामिल हैं। जबकि वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस और सहायक दाभी संजय को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार तथा इंस्पेक्टर जिफे हमीगुले तथा बीआरडीबी के विजय कुट्टी (मरणोपरांत) को भी शौर्य चक्र दिया गया है। इसके अलावा, एक कार्मिक को बार टू सेवा मेडल (गेलेंट्री), 66 को सेना मेडल (इनमें 7 मरणोपरांत), दो को सेना मेडल (गेलेंट्री) तथा वायुसेना के आठ कार्मिकों को वायुसेना मेडल (गेलेंट्री) प्रदान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें