Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीPolice Arrests Man for Cab Booking Fraud in Delhi

कैब बुक कर बेच देता था आरोपी, गिरफ्तार

कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 11 सितंबर को बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने कुरुक्षेत्र के खेरी मारकंडा गांव से कैब बुक कर उन्हें बेचने का काम किया। आरोपी ने जूमकार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से क्रेटा कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2024 10:39 AM
share Share

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 11 सितंबर को कुरुक्षेत्र के खेरी मारकंडा गांव से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो निजी कंपनी से कैब बुक करता था और फिर उन्हें बेच देता था। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि कापसहेड़ा थाना पुलिस को 25 जुलाई 2021 को जूमकार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह ने एक क्रेटा कार बुक की थी। इसके बदले उसने 11,700 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था। गाड़ी 28 जुलाई को जमा करनी थी, लेकिन बलविंदर सिंह ने गाड़ी वापस नहीं की और उसमें लगा जीपीएस डिवाइस भी हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें