Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीOld Building Collapse in Delhi No Prior Danger Signs Reported

इमारत खतरनाक श्रेणी में नहीं पाई गई थी : निगम प्रशासन

नई दिल्ली में एक पुरानी इमारत ढह गई। निगम प्रशासन ने बताया कि इमारत का मानसून पूर्व सर्वेक्षण किया गया था और उसे खतरनाक नहीं पाया गया था। घटना के तुरंत बाद दिल्ली फायर सेवा, एनडीआरएफ और दिल्ली नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Sep 2024 03:07 PM
share Share

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। इमारत ढहने के मामले में निगम प्रशासन ने कहा कि यह बहुत पुरानी इमारत थी। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सेवा (डीएफएस), एनडीआरएफ और दिल्ली नगर निगम की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। बचाव अभियान को पूरा कर लिया गया। निगम के रखरखाव विभाग की तरफ से किए गए मानसून पूर्व सर्वेक्षण के दौरान भवन खतरनाक स्थिति में नहीं पाया गया था। इसमें न तो कोई नया निर्माण किया जा रहा था और न ही ढहे हुए परिसर के आसपास और अंदर कोई निर्माण सामग्री पाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें