ओडिशा में जल्दी ही अमेरिका जैसे राजमार्ग : गडकरी
-प्रदेश में 4000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का अनावरण भुवनेश्वर, एजेंसी केंद्रीय मंत्री नितिन

-प्रदेश में 4000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का अनावरण भुवनेश्वर, एजेंसी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ओडिशा में जल्दी ही अमेरिका जैसे राजमार्ग होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के 19 राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 4,137 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया।
बारामुंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि केंद्र प्रदेश को विश्व स्तरीय ढांचागत सुविधाएं प्रदान कराएगा और ओडिशा के लोगों को जल्दी ही अमेरिका जैसे राजमार्ग मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पास बंदरगाह, खनिज व जंगल है। राजमार्गों के विकास से राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी व उप मुख्यमंत्री पार्वती पारिदा और के.वी.सिंह देव भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।