Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNora Fatehi Thanks Indian Army for Their Bravery and Sacrifice

नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया ‘असली हीरो

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने भारतीय सेना को 'असली हीरो' बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सैनिकों की बहादुरी और त्याग की सराहना की और कहा कि उनकी हिम्मत आम लोगों को प्रेरित करती है। नोरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया ‘असली हीरो

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने भारतीय सेना को ‘असली हीरो बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। नोरा फतेही ने सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश की रक्षा के प्रति उनके साहस को सलाम किया है। नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, प्रिय भारतीय सेना, इन मुश्किल परस्थितियों में मैं आप सभी को आपके अटूट साहस, बलिदान और समर्पण के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए आपकी लगातार की जा रही कोशिशें नजरअंदाज नहीं की जा सकतीं।

नोरा ने लिखा, “देश मुश्किल हालातों से गुजर रहा है। ऐसे समय में भारतीय सैनिकों की हिम्मत और समर्पण आम लोगों को प्रेरणा और सकारात्मक उम्मीद दे रही हैं। गर्व और सम्मान के साथ भारत की रक्षा करने और मजबूती से खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद। हम भारत और सशस्त्र बलों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। हमारे असली हीरो! जय हिंद।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें