Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNitin Gadkari Reflects on Early Political Struggles and Transformation of Opponents into BJP Members

जो मेरे घर कभी पत्थर फेंकते थे आज भाजपा में हैं : गडकरी

नागपुर के भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने अपनी राजनीति के शुरुआती दिनों को याद किया जब कुछ लोग उनके घर पर पत्थर फेंकते थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ वे विरोधी भाजपा के सदस्य बन गए हैं। गडकरी ने भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 12 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
जो मेरे घर कभी पत्थर फेंकते थे आज भाजपा में हैं : गडकरी

नागपुर, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने अपनी राजनीति के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उस वक्त इलाके के कुछ लोग उनके घर पर पत्थर फेंकते थे। बताया कि समय बीतने के साथ वे विरोधी आज भाजपा के सदस्य बन गए हैं। नागपुर में स्थानीय भाजपा नेता रामदास अंबटकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने प्रतिकूल समय में भी पार्टी के प्रति समर्पण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक बालासाहेब देवरस के एक भाषण का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दुर्लभ कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

नागपुर के सांसद ने राजनीति में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया। कहा कि 1975 में नागपुर क्षेत्र में भाजपा के लिए काम करते समय, उनके इलाके के कुछ लोग नियमित रूप से घर पर पत्थर फेंकते थे। कहा कि वही लोग आरएसएस मुख्यालय, डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर और यहां तक कि उनके आवास पर भी जाते थे। पर जो लोग कभी पार्टी का विरोध करते थे, समय के साथ वे न केवल भाजपा में शामिल हो गए, बल्कि उनमें से एक पार्टी से वार्ड अध्यक्ष भी बन गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें