Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीNew Kolkata Police Commissioner Manoj Kumar Verma Replaces IPS Officer Vineet Goyal

कोलकाता पैकेज : मनोज कुमार वर्मा कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त

शब्द : 146 - आईपीएस अधिकारी विनीत गोयल की जगह लेंगे कोलकाता, एजेंसी भारतीय

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2024 10:52 AM
share Share

शब्द : 146 - आईपीएस अधिकारी विनीत गोयल की जगह लेंगे

कोलकाता, एजेंसी

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को विनीत गोयल की जगह मंगलवार को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

आरजी कर अस्पताल मामले से निपटने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे गोयल को हटाने की घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात को प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद की थी। गोयल 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बनाया गया था।

वर्मा 1998 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब एडीजी और आईजी (कानून व्यवस्था) की जिम्मेदारी 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी जावेद शमीम को सौंपी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें