नेपाल ने घुसपैठ रोकने के लिए चौकसी बढ़ाई
नेपाल ने अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। अर्धसैनिक बल के उप प्रवक्ता शैलेंद्र थापा के अनुसार, सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय...

काठमांडू, एजेंसी। नेपाल ने अनधिकृत घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। अर्धसैनिक बल के उप प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बुधवार को यह जानकारी दी। थापा ने बताया कि क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य में नए घटनाक्रमों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अर्धसैनिक सशस्त्र पुलिस बल ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच देश में घुसपैठ रोकने को निगरानी बढ़ा दी है। नेपाली अर्धसैनिक बल ने भारत के सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय और सहयोग से सुरक्षा गश्त और सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज कर दिया है। थापा ने बताया कि एक सीमा बिंदु से दूसरे सीमा बिंदु तक चौबीस घंटे गश्त की व्यवस्था की गई है।
एपीएफ की सभी इकाइयों को सतर्क रहने और सीमावर्ती क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए विशेष आदेश जारी किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।