Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीMob Attacks Teacher Accused of Molesting Minor Student in Tripura Dies Two Days Later

छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को पीटकर मार डाला

त्रिपुरा के गोमती जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक शिक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना के दो दिन बाद शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन अभी तक किसी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 Aug 2024 05:00 PM
share Share

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा के गोमती जिले में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपों का सामना कर रहे एक स्कूल शिक्षक पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना के दो दिन बाद शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है हालांकि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप है कि 40 वर्षीय शिक्षक ने उदयपुर शहर में ट्यूशन के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ की। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सरकारी स्कूल के शिक्षक की जमकर पिटाई की।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अनंत दास ने बताया कि बेरहमी से पिटाई करने के बाद स्थानीय लोग शिक्षक को थाने ले गए और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। चिकित्सकों की सलाह पर आरोपी रातभर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में रहा। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया, हालांकि शुक्रवार को स्थानीय अदालत से उसे जमानत मिल गई। दास ने बताया कि घर लौटने के बाद शिक्षक बीमार पड़ गया और उसे अगरतला के जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री माणिक साहा को शिक्षक की नृशंस हत्या के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें