मिजोरम में विदेशी जानवरों की तस्करी करते थे, छह गिरफ्तार
आइजोल, एजेंसी। मिजोरम के चम्फाई जिले में गुरुवार को संयुक्त अभियान के दौरान तस्करी

आइजोल, एजेंसी। मिजोरम के चम्फाई जिले में गुरुवार को संयुक्त अभियान के दौरान तस्करी कर लाए गए 31 प्रजातियों को असम राइफल्स के जवानों ने बचाया। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन विदेशी जानवरों की कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। बचाए गए जानवरों में 27 अफ्रीकी कछुए, 3 पैटागोनियन और एक अल्बिनो बर्मीज अजगर शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार छह आरोपियों को चम्फाई की जिला जेल भेज दिया गया। इससे पहले, 26 मार्च को ख्वाजावल जिला वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने एक शिकारी को हिरण मारने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।