Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMizoram Governor VK Singh Appeals for Patience After Pahalgam Terror Attack

लोग धैर्य रखें, सरकार गुनाहगारों पर कर रही कार्रवाई : वीके सिंह

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जनता से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है और हमें सतर्क रहना चाहिए। सिंह उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 10:34 PM
share Share
Follow Us on
लोग धैर्य रखें, सरकार गुनाहगारों पर कर रही कार्रवाई : वीके सिंह

उज्जैन, एजेंसी। मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रविवार को जनता से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख सिंह विक्रम विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित करने के लिए उज्जैन में थे। सिंह ने पहलगाम में पर्यटकों की नृशंस हत्या के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है। हम सभी को धैर्य रखना चाहिए और भविष्य में सतर्क रहना चाहिए, ताकि अगर हमें कुछ भी असामान्य दिखाई दे, तो हम पहले से ही इसका पता लगा सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें