Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीMallikarjun Kharge Claims PM Modi Leading Minority Government BJP Seat Count Drops

जद(यू), टीडीपी के समर्थन के बिना मोदी सरकार का काम नहीं चल सकता : खरगे

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पमत सरकार चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की सीटें 240 तक सीमित हैं, जो बहुमत से कम हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 Aug 2024 03:56 PM
share Share

मुंबई, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सरकार अपने सहयोगी दलों (जद-यू) और टीडीपी के समर्थन के बिना काम नहीं कर सकती। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती अवसर पर मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में खरगे ने कहा, इंडिया गठबंधन ने हालिया लोकसभा चुनावों में भाजपा को करारा जवाब दिया। उसकी सीटों की संख्या को 240 तक सीमित कर दिया, जो बहुमत के 272 के आंकड़े से काफी कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सीट की संख्या 2019 की 303 सीट से काफी कम है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल होने वाली पार्टियों की बढ़ती संख्या के कारण भाजपा की राजनीतिक योजनाओं को झटका लगा है।

लोकसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में 16 और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जद(यू) ने बिहार में 12 सीटों पर जीत दर्ज की। दोनों पार्टियां भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें