मुख्यमंत्री फडणवीस बोले, पहले एनईपी को समझे स्टालिन
- महाराष्ट्र के सीएम ने तमिलनाडु के सीएम पर किया पलटवार मुंबई, एजेंसी।

- महाराष्ट्र के सीएम ने तमिलनाडु के सीएम पर किया पलटवार मुंबई, एजेंसी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री बहुभाषावाद के लिए क्यों तैयार नहीं हैं। अगर कोई हिंदी में पढ़ना चाहता है तो उन्हें इससे परेशानी क्यों है।
फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में कभी भी किसी भाषा के चयन पर जोर नहीं दिया गया। इसमें सिर्फ अंग्रेजी के अलावा किसी भी दो भारतीय भाषाओं का अध्ययन करने के लिए कहा गया है। स्टालिन से कहा कि वे पहले यह जान लें कि एनईपी वास्तव में क्या है। फडणवीस की प्रतिक्रिया स्टालिन द्वारा यह जानने के एक दिन बाद आई कि क्या केंद्र फडणवीस की इस स्थिति का समर्थन करता है कि एनईपी के तहत राज्य में मराठी के अलावा कोई अन्य भाषा तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।