Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLok Sabha Chaos Over Adani Group Issue Om Birla Criticizes Opposition Tactics

संसद: लोकसभा: अदाणी के मुद्दे पर हंगामा, एक बार हुई स्थगित

केंद्र सरकार द्वारा अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा हुआ। ओम बिरला ने कहा कि विपक्ष सदन में प्रश्नकाल के दौरान जानबूझकर गतिरोध पैदा कर रहा है। अदाणी समूह से संबंधित रिपोर्ट के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Feb 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
संसद: लोकसभा: अदाणी के मुद्दे पर हंगामा, एक बार हुई स्थगित

- बिरला बोले-इतने साल शासन किया, सदस्यों का अधिकार छीनना चाहते हैं नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करते हुए अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर लोकसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दोपहर बाद कार्यवाही शुरू होने पर वक्फ पर जेपीसी रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल अदाणी समूह के मुद्दे को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि आप प्रश्नकाल के दौरान नियोजित तरीके से गतिरोध करते हैं। यह अच्छी परंपरा नहीं है। आपने देश में सबसे लंबे समय तक शासन किया है। ओम बिरला ने कहा कि वह दोपहर 12 बजे विषय को रखने की इजाजत देंगे पर आप चर्चा नहीं चाहते हैं। आप महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में नहीं लाना चाहते हैं। प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही तय होती है। यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। हंगामा कर आपलोग सदस्यों के अधिकार को छीनना चाहते हैं। इसके बावजूद सदन में हंगामा जारी रहा। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल, विपक्ष मीडिया में आई जिस रिपोर्ट को लेकर हंगामा कर रहा था, उसमें कहा गया है कि सरकार ने गुजरात में अदाणी समूह को नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के लिए पाकिस्तान सीमा पर राष्ट्रीय सुरक्षा प्रोटोकॉल में ढील देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला है।

---

लोकसभा की कार्य उत्पादकता 112 प्रतिशत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बजट सत्र के पहले हिस्से में सदन में कामकाज पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्य उत्पादकता लगभग 112 फीसदी रही है। उन्होंने कहा कि संसद की संयुक्त बैठक में दिए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में करीब 17 घंटे 23 मिनट चर्चा हुई। इसमें 173 सदस्यों ने हिस्सा लिया। वहीं, बजट पर 16 घंटे 13 मिनट सामान्य चर्चा हुई। बजट पर चर्चा में 170 सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदस्यों से आगे भी इस तरह का सहयोग मिलता रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें