Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsLadakh Dominates Khelo India Winter Games with Ice Hockey Gold Medals

खेल : लद्दाख शीर्ष पर, आइस हॉकी ¸में सेना पुरुष चैंपियन

लद्दाख शीर्ष पर, आइस हॉकी ¸में सेना पुरुष चैंपियन लेह। मेजबान लद्दाख ने खेलो

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Jan 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
खेल : लद्दाख शीर्ष पर, आइस हॉकी ¸में सेना पुरुष चैंपियन

लद्दाख शीर्ष पर, आइस हॉकी ¸में सेना पुरुष चैंपियन लेह। मेजबान लद्दाख ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) के पहले चरण के अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक हासिल कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। लद्दाख ने कुल चार स्वर्ण पदक हासिल किए। पहले चरण में 13 स्वर्ण पदक दांव पर थे। इसका दूसरा और अंतिम चरण 22 से 25 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में होगा। भारतीय सेना ने पुरुषों की आइस हॉकी फाइनल में आईटीबीपी को 2-1 से हराकर ताज बरकरार रखा। महिलाओं के वर्ग में लद्दाख ने शीर्ष स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश ने इस स्पर्धा का कांस्य जीता। लद्दाख (चार स्वर्ण सहित 7 पदक) के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि तमिलनाडु (तीन स्वर्ण सहित पांच पदक) दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें