Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीKolkata Junior Doctors Partially End Strike Return to Emergency Services Amid Government Concessions

डॉक्टरों की हड़ताल आंशिक रूप से खत्म

कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने आरजी कर अस्पताल मुद्दे पर अपनी हड़ताल आंशिक रूप से खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि वे शनिवार से आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में लौटेंगे। हालांकि, वे ओपीडी में काम नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 05:51 PM
share Share

कोलकाता, एजेंसी। आरजी कर अस्पताल मुद्दे पर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार देर रात अपनी हड़ताल आंशिक रूप से खत्म कर दी। उन्होंने घोषणा की कि हम शनिवार से अपना ‘काम बंद करो अभियान आंशिक रूप से वापस ले लेंगे और राज्य द्वारा संचालित अस्पतालों में आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में आंशिक रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने उनकी अधिकांश मांगें मान ली हैं। आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद पिछले 41 दिनों से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने घोषणा की कि वे शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन के बाहर अपना धरना भी खत्म कर देंगे। हालांकि, धरना खत्म करने से पहले वे स्वास्थ्य भवन से सॉल्ट लेक क्षेत्र में सीबीआई कार्यालय तक मार्च निकालेंगे।

एक प्रदर्शनकारी डॉक्टर ने आम सभा की बैठक के बाद कहा, यह निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा हमारी कुछ मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद, हम शनिवार से आंशिक रूप से आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में लौट आएंगे। हम आंशिक रूप से अपना काम बंद वापस ले रहे हैं।

ओपीडी में काम नहीं करेंगे

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि वे बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में काम नहीं करेंगे, लेकिन आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में आंशिक रूप से ड्यूटी का निर्वहन करेंगे।

न्याय के लिए लड़ाई अभी खत्म नहीं

चिकित्सकों ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार के सभी वादों के क्रियान्वयन के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करेंगे। यदि वे पूरे नहीं हुए तो हम फिर से काम बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए उनकी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें