Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीKerala Woman Forced to Strip for Ritual Two Arrested

अनुष्ठान के नाम पर महिला को निर्वस्त्र होने पर मजबूर किया

केरल में एक महिला को अनुष्ठान के नाम पर निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया गया। उसके पति और 46 वर्षीय प्रकासन को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि प्रकासन ने कहा कि उसके पति के शरीर में एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Sep 2024 11:59 AM
share Share

कोझीकोड, एजेंसी। केरल में एक महिला को किसी अनुष्ठान के नाम पर निर्वस्त्र होने को मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोझीकोड जिले में थमारास्सेरी से उसके पति और 46 वर्षीय प्रकासन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि प्रकासन ने उसे कहा था कि उसके पति के शरीर में एक बुरी आत्मा उनकी शादीशुदा जिंदगी में समस्याएं पैदा कर रही है और उसके निर्वस्त्र होकर एक अनुष्ठान में भाग लेने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

प्रकासन और अपने पति के इरादों को भांपते हुए उसने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई। उसका पति कथित तौर पर गाली गलौज करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें