Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीKarnataka BJP Leader Arun Kumar Puthila Charged with Sexual Assault

कर्नाटक : भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

शब्द : 199 मंगलुरु (कर्नाटक), एजेंसी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Sep 2024 11:36 AM
share Share

शब्द : 199 मंगलुरु (कर्नाटक), एजेंसी

महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में भाजपा की कर्नाटक इकाई के पदाधिकारी अरुण कुमार पुथिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कथित अपराध को 2023 में बेंगलुरु के एक होटल में उस वक्त अंजाम दिया गया था जब पीड़ित पुथिला द्वारा शुरू किए गए एक हिंदू समर्थक आंदोलन में शामिल होना चाहती थी।

दक्षिण कन्नड़ जिले में पुत्तुर में महिला पुलिस थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, पुथिला ने महिला के भरोसे का फायदा उठाया और उसे एक लॉज में बुलाया, जहां उसने महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। प्राथमिकी के अनुसार, पुथिला ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी यह दावा करता था कि उसके पास उसकी ऐसी तस्वीरें, सेल्फी, ऑडियो और वीडियो है जिससे समाज में उसकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

इन आरोपों के जवाब में पुथिला ने कहा कि यह एक झूठी शिकायत है और वह इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे। पुथिला ने 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें