डॉक्टर से दुष्कर्म में आईपीएस पर केस
नागपुर पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ एक महिला डॉक्टर से शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने शुक्रवार को शिकायत की, जिसमें कहा गया कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम...

नागपुर, एजेंसी। एक महिला डॉक्टर से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में नागपुर पुलिस ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शुक्रवार को नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार वह और अधिकारी नवंबर 2022 में 'इंस्टाग्राम' के जरिये संपर्क में आए। उस समय आरोपी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि युवती एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने 28 वर्षीय महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि आईपीएस में चयनित होने के बाद आरोपी ने महिला से दूरी बना ली। शादी से इनकार कर दिया। आरोपी के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।