खेल : प्रज्ञाननंदा के सामने आज सैम की चुनौती
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा प्राग मास्टर्स के छठे दौर में अमेरिका के सैम शैंकलैंड से मुकाबला करेंगे। हाल ही में फिडे रैंकिंग में आठवें स्थान पर आने के बाद उनकी हिम्मत बढ़ी है। वह अपने हमवतन...

प्राग, एजेंसी। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा एक दिन के विश्राम बाद प्राग मास्टर्स के छठे दौर में बुधवार को अमेरिका के सैम शैंकलैंड से भिड़ेंगे। वह हाल ही फिडे की रैंकिंग में अपना सर्वश्रेष्ठ आठवां स्थान हासिल करने के बाद बढ़े हुए हौसले के साथ मुकाबले में उतरेंगे। वह हमवतन अरविंद चिदंबरम के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें दौर में एक-दूसरे का सामना किया था और यह मुकाबला बराबरी पर छूटा था। दोनों के नाम संभावित पांच में 3.5-3.5 अंक हैं। चिदंबरम के की टक्कर वियतनाम के अनुभवी क्वांग लीम से होगी। दोनों भारतीयों के बाद चार खिलाड़ी 2.5 अंक के साथ तालिका में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इसमें अनीश गिरी और क्वांग लीम ने अपने सभी मैच ड्रॉ खेले हैं। दस खिलाड़ियों के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट के अभी चार दौर बाकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।