Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीIndian Campaign Kicks Off at Paris Paralympics with Focus on Archery and Badminton

खेल - पेरिस में पैराशटलर करेंगे भारतीय अभियान का आगाज

पेरिस में पैराशटलर करेंगे भारतीय अभियान का आगाज नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक में भारत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 28 Aug 2024 01:01 PM
share Share

पेरिस में पैराशटलर करेंगे भारतीय अभियान का आगाज नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक में भारत का अभियान गुरुवार से शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह और दो बार की हांग्झोऊ एशियाई पैरा खेलों की पदक विजेता सरिता सहित अन्य तीरंदाज देश के अभियान का आगाज करेंगे।

कृष्णा की नजर एक और स्वर्ण पर : इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर की नजर पेरिस पैरालंपिक में एक और स्वर्ण पदक अपने खाते में जोड़ने पर है। वह पुरुष एकल एसएच6 वर्ग के पहले ग्रुप चरण मैच में भाग लेंगे। महिला वर्ग में शटलर नित्या श्री सुमत एकल एसएच6 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक में रजत पदक जीतने वाले स्टार भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, पेरिस में शुरू हो रहे पैरलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले जाबांज भारतीय एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।

पेरिस पैरालिंपिक में गुरुवार (29 अगस्त) को भारतीय कार्यक्रम :

पैरा बैडमिंटन

मिश्रित युगल ग्रुप चरण - दोपहर 12:00 बजे से

पुरुष एकल ग्रुप चरण - दोपहर 12:00 बजे से

महिला एकल ग्रुप चरण - दोपहर 12:00 बजे से

पैरा तैराकी

पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 - दोपहर 1:00 बजे से

पैरा टेबल टेनिस

महिला युगल - दोपहर 1:30 बजे से

पुरुष युगल - दोपहर 1:30 बजे से

मिश्रित युगल - दोपहर 1:30 बजे से

पैरा ताइक्वोंडो

महिला के44-47 किग्रा - दोपहर 1:30 बजे से

पैरा शूटिंग

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग - दोपहर 2:30 बजे

मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच2 प्री-इवेंट ट्रेनिंग - शाम 4:00 बजे

पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 प्री-इवेंट ट्रेनिंग - शाम 5:45 बजे

पैरा साइक्लिंग

महिला सी1-3 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफाइंग - शाम 4:25 बजे

पैरा तीरंदाजी

महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड - शाम 4:30 बजे

पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड - शाम 4:30 बजे

पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन रैंकिंग राउंड - रात 8:30 बजे

महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन रैंकिंग राउंड - रात 8:30 बजे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें